आईएसबीएम विवि में सेमिनार का आयोजन

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

[img-slider id="274450"]

छुरा-आईएसबीएम
विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में कला एवं मानविकी संकाय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था – शिक्षित मतदाता लोकतंत्र का आधार। सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. अमन झा, प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभाग, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ थे। सेमिनार के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. भी पी भोल ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता नेता के चुनाव का एक माध्यम है। शिक्षित मतदाता अपने विवेक का प्रयोग करते हुए अच्छे उम्मीदवारों का चयन कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। विषय विशेषज्ञ एवं मुख्य वक्ता डॉ. अमन झा ने अपने उदबोधन में कहा कि, लोकतंत्र में तीन बातों का होना जरूरी है जिसमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अधिक से अधिक व्यवस्था होनी चाहिए। सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, तभी देश के नागरिकों में उच्च राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होगा, जो कि लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकारिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, पत्रकारों को निर्भीक होकर सच बात लिखना एवं दिखाना चाहिए। सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत सुविधाओं को पुरा करना चाहिए ताकि आम आदमी देश के बारे में सोच सके। राजनीति दल प्रजातंत्र का प्राण है, सभी राजनीतिक दलों को उच्च प्रतिमान स्थापित करते हुए मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। यह विडंबना है कि भारत में सत्ता बदलता है, सत्ता का चरित्र वहीं रहता है। उन्होंने महान विचारक रुसो के विचारों को को बताया कि लोकतंत्र सिर्फ स्वर्ग में हैं, इसी तरह से इंग्लैंड में भी लोकतंत्र सिर्फ मतदान के दिन दिखाई देता है। विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों मुकूल ठाकुर, बूशरा प्रवीण, रविन्द्र बघेल एवं डॉ. डायमंड साहू के द्वारा पुछे गए प्रश्नों का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। सेमिनार में डाॅ. झरना साव, शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, डॉ. एस एस तिवारी एवं डॉ. सीमा अग्रवाल, शासकीय महाविद्यालय पिथौरा, डॉ. मालती तिवारी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, डॉ.समीक्षा चंद्राकर, शासकीय महाविद्यालय राजिम, डॉ. गुरुशरण लाल तथा डॉ. सोहन लाल साहू प्रमुख रूप से जुड़े थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू, एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया। सेमिनार के सफल आयोजन में कला एवं मानविकी संकाय के प्राध्यापक डॉ. डायमंड साहू, डॉ. संदीप साहू, अश्विनी साहू,प्रतीम साहू एवं मुकुल ठाकुर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापित डॉ. गरिमा दिवान, विभागाध्यक्ष कला एवं मानविकी संकाय द्वारा किया गया। सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ.आनंद महलवार, संयुक्त कुलसचिव डॉ. रानी झा एवं अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. एन के स्वामी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button