छत्तीसगढ़न्यूज़

आईएसबीएम विवि मे पुनीत सागर अभियान चलाया गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आईएसबीएम विवि मे पुनीत सागर  कार्यक्रम
गरियाबंद भूपेन्द्र गोस्वामी
छुरा-आईएसबीएम विश्वविद्यालय नयापारा (नवापारा)छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में 27 सीजी बटालियन एनसीसी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, “पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।जिसका उद्देश्य स्वच्छता का संदेश देना था। एनसीसी कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत 27 सीजी बटालियन एनसीसी विभाग के कमान अधिकारी कर्नल अश्वनी सिन्हा एवं ऐडम आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह के दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट के साथ एनसीसी कैडेटो द्वारा स्वच्छता, जल संरक्षण, नदी की स्वच्छता व सुरक्षा तथा पानी के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने एवं जल की बचत पर जनजागरण के उद्देश्य से रैली निकालकर संदेश दिया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनसीसी के कैडेटों एवं छात्रों ने नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश देकर संकल्प लिया कि अपने आसपास घर मुहल्ला नगर व क्षेत्र तथा नदी तालाबों को स्वच्छ रखेंगें। एनसीसी रायपुर से हवलदार घमना सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अकादमिक अधिष्ठाता तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने एनसीसी कैडेटो के कार्य की प्रसंशा की तथा भविष्य में ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button