न्यूज़

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में स्टूडेंट क्वालिटी इम्प्रूमेंट प्रोग्राम

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छुरा गरियाबंद
भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ के स्कूल आफ इन्फॉरमेंशन टेक्नॉलाजी विभाग द्वारा एक दिवसीय स्टूडेंट क्वालिटि इम्प्रूमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का मुख्य उदृेश्य विद्यार्थीयों में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं व्यवसायिक नीति का विकास था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये प्रोग्राम बच्चों के बहु कौशल के विकास में सहायक होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने प्रोग्राम को विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं सतत विकास में सहायक बताया। विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता ने विद्यार्थीयों का उत्साह वर्धन किया तथा प्रोग्राम को सार्थक बताया। कार्यक्रम में बीसीए प्रथम के छात्र दुष्यंत का सोशल मिडिया पर प्रजेंटेशन प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंपेश्वरी पीजीडीसीए ने कोविड 19 के रोकथाम सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रजेंटेशन को द्वितीय स्थान मिला तथा चांदनी यादव डीसीए ने कम्प्युटर के महत्व पर अपना प्रस्तुतिकरण देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के सहायक प्राध्यापक सूचना एवं प्रयोगशाला सहायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता तथा बड़ी संख्या छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button