
आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष अंतागढ़ अनिबास राय नारी शक्ति का सम्मान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।मरोड़ा के आश्रित गांव पीवही74 में।
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–8.3.22
पखांजूर–
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र पढ़ी जी के आव्हान पर दिनांक 8 मार्च 2022 दिन मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में विशेष योगदान रखने वाली महिलाओं को पी.सी.सी आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष अंतागढ़ अनिबास राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के ग्राम पंचायत मरोड़ा के आश्रित ग्राम पी व्ही 74 गौरी शंकर नगर में शासकीय प्राथमिक शाला उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षिकाओं आंगनबारी कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी सहाइकाओं रसोइया मितानिन एवं सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाकर एवं गमछा वितरण कर नारी शक्ति का सम्मान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा नारी शक्ति त्याग और बलिदान का दूसरा नाम है अगर नारी शक्ति ठान ले तो दुनिया में कोई भी ऐसा कार्य नहीं जो महिलाएं न कर पाए आज की जमाने में महिलाओं और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं है महिलाए मर्द से कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम है।
