‘आई लव यू पापा-मम्मी..’, लिखकर BTech की छात्रा ने OYO में लगा ली फांसी
नई दिल्ली:
बुधवार की दोपहर शिवानी गुप्ता घर से यह कहकर निकली थी कि वह लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जा रही है. मगर जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की. शिवानी ने जब फोन नहीं उठाया, तो घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया. सेक्टर-58 की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर शिवानी की खोजबीन शुरू की. जिसमे शिवानी के मोबाइल की लोकेशन सेक्टर-56 में OYO होटल की मिली. पुलिस वहां पहुंची तो शिवानी का शव पंखे से लटका हुआ मिला. उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी. जांच के दौरान पुलिस को 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें शिवानी ने लिखा था “आई लव यू पापा आई लव यू मम्मी”.
छात्रा ने लिखा था कि वह अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई जिसके कारण वह आत्महत्या कर रही है. पुलिस द्वारा सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.



