
आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में फहरायेगे तिरंगा
दिनेश दुबे
आप की आवाज
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसा के प्रधान पाठक युवराज सिंह पटेल के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार पांडे गैंदलाल सोनी फोन भगवंतीन देवांगन एवं छात्रों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर ग्राम में रैली निकालते हुए लोगों को आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करते हुए ग्राम के नागरिकों के घरों पर पहुंचकर उनके साथ तिरंगा फहराकर उनको इस कार्य के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया ग्राम भैंसा के बाद ग्राम काताल बोड पहुंचकर नागरिकों को प्रेरित करते हुए उनके घरों पर उनके साथ ध्वजारोहण कर हार घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया