
Aaj ka Rashifal 26 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहने वाला है। जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और प्रगति के अवसर मिलेंगे। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। बता दें कि राशिफल के आंकलन से सभी राशियों के भविष्य और वर्तमान में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का एक छोटा अंश प्राप्त होता है। आज 26 नवंबर 2022, शनिवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज रम्भा तृतीया व्रत रखा जाएगा। राशिफल के अनुसार आज का सभी राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। लेकिन ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें शिक्षा या कर्मक्षेत्र में बाधा का सामना कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह दैनिक राशिफल
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या दैनिक राशिफल
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल
कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
मकर दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।