11th March 2026
अन्य राज्यों कीदेश विदेश कीन्यूज़

आज करवा चौथ व्रत के दिन विवाहित महिलाएं ना करें यह काम, जानिए कैसे मनाए या व्रत

आज पूरे देश में महिलाएं अपने सुहाग के लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। सुहागिन स्त्रियां आज निर्जला कठिन निर्जला उपवास रखती है। महिलाएं सोलह ऋंगार कर पूरे मन से देवी मां की पूजा करते है।

लेकिन पूजा अगर पूरे विधि विधान से नहीं किया गया तो उसका फायदा नहीं मिलता। यदि आप करवा चौथ के कुछ नियम का पालन नहीं करते हैं तो आपके कठिन व्रत पर पानी फिर जाएगा।

नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें

करवा चौथ व्रत में नुकीली चीज के इस्तेमाल से बचना चाहिए। जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें इस दिन सुई-धागे, कढ़ाई, सिलाई का काम नहीं करना चाहिए।

इन चीजों का न करें दान

हिंदू धर्म में व्रत के दौरान दान-पुण्य करने का बहुत महत्व है. ऐसे में करवा चौथ के व्रत के दौरान महिलाओ को सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, दही, सफेद कपड़े, चावल या सफेद मिठाई दान नहीं देना चाहिए।

इन वस्त्रों से करें परहेज

करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन स्त्रियां काले अथवा सफेद रंग के कपड़ और श्रृंगार के समान न धारण करें, क्योंकि इस त्यौहार में काले और सफेद रंग को वर्जित माना गया है।

Related posts

दीपावली धमाका…. नकली पुलिस सहित उसके अन्य साथियों को जशपुर पुलिस ने दबोचा

PAPPU SONI

पक्षकारो को न्याय दिलाने घर तक न्यायालय खुद पहुँचा पीड़ित के द्वार

Aapki Aawaz

कई थानों के बदले प्रभारी, दो TI लाइन अटैच…

Aapki Aawaz

Leave a Comment