आज है महाअष्टमी, आज होगा दुर्गाष्टमी के नाम से जाने जाने वाले आज के दिन मां महागौरी के पूजन, जानिए पूजा की शुभ मुहूर्त

Navratri 2022 Ashtami Puja Date and Time : शारदीय नवरात्रि की अष्टमी आज मनाई जा रही है. महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से जाने जाने वाले आज के दिन मां महागौरी के पूजन से हर पाप कर्म से छुटकारा मिलता है.

नवरात्रि का आठवां दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल ‘शारदीय नवरात्रि’ (Shardiya Navratri) की ‘दुर्गा अष्टमी’ (Durga Ashtami) 03 अक्टूबर दिन सोमवार के दिन है।

हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए महा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी और महा नवमी का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। महा अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है। आइए जानें इस बार कब है महा अष्टमी और नवमी तिथि।

तिथि

अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 02 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 47 मिनट से शुरू

अष्टमी तिथि समाप्त- 03 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 37 पर।

दुर्गा अष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त

शोभन योग- 2 अक्टूबर शाम 5 बजकर 14 मिनट से 3 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक

संधि पूजा का मुहूर्त- 3 अक्टूबर शाम 4 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक

राहुकाल- सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

नवरात्र के आठवें दिन होगी महागौरी की पूजा

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी के आठवें रूप महागौरी मां की पूजा की जाती है। महागौरी की पूजा करने शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है और धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण महागौरी को अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं। इसके साथ ही कन्या पूजन करें।

इस दिन करें कन्या पूजन

नवरात्र के दिनों में कन्या पूजन का अधिक महत्व है। माना जाता है कि 2 से 10 साल की कन्याएं मां दुर्गा का स्वरूप होता है। इसलिए सम्मान के साथ भोजन आदि करने के बाद उपहार के रूप में कुछ देना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा जल्द प्रसन्न होती है और व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button