
महिलाओं ने संभाला तीसरे दिन का मोर्चा कहा-अपनी रीढ़ कमजोर कर रही सरकार
*महिलाओं ने संभाला तीसरे दिन का मोर्चा कहा-अपनी रीढ़ कमजोर कर रही सरकार
भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
छुरा-कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में दो सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही आंदोलन के तीसरे दिन महिला कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। मंच संचालन व्याख्यान और नारों की गूंज से अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद किया। तृतीय दिवस पूजा-अर्चना पश्चात राज्य गीत का सामूहिक गान किया गया। ब्लॉक के पदाधिकारियों के स्वागत पश्चात मंच संचालन कर रहे हीरालाल साहू ने तृतीय दिवस के कार्यक्रम के संचालन का दायित्व कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महिला मोर्चा को दिया। पश्चात मंच पर होमीन सेन उपाध्यक्ष सचिव संघ, शीला,भक्त स्वास्थ्य विभाग, रेखा देवांगन, अर्चना अवस्थी, सबीना खातून,जमीला बी, परागा ध्रुव, रेखा प्रधान, रोशनी नारंग पर्यवेक्षक संघ महिला बाल विकास विभाग, संगीता देवांगन, झरना दिव्य इंदू साहू,संतोषी कंवर, सरला ध्रुव, चमेली,सोनिया ध्रुव सबीना, सरला ध्रुव चमेली कँवर, सोनिया ध्रुव मंचासीन हुए। संचालन का दायित्व संभालते हुए एवं ओमप्रभा साहू और मीना यादव ने सभा को संबोधित करने के लिए बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया। सुनील यादव प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ लिपिक संघ ने कहा कि लड़ाई तो लड़नी पड़ेगी आंदोलन होता रहा है और होता रहेगा सरकारें आएंगी और जाएंगी पर हमारी मांग को कोई झुठला नहीं सकता, राज्य सरकार का कार्य प्रभावित हो रहा है यह जनता महसूस कर रही है। संजय महाड़िक जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी के योगदान की सराहना की उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी सरकार की रीढ़ होती है जो अपने , रीड को कमजोर करता है वह चल नहीं पाता। देव कुमार पटौदी जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने कहा कि सरकार हमारे पेट पर लात मार रही है और हमारे परिजनों के मुख में पैरा डाल रही है।रेखा देवांगन सचिव पर्यवेक्षक संघ ने कहा कि महिला बाल विकास के सभी कार्य प्रभावित हो रहा है सरकार भर्ती नियम को ही गलत बना रही है कार्यक्रम को मोतीलाल साहू कुशल चौहान मनहरण लाल पटेल दयाराम यादव सुखी राम साहू पुनीत राम साहू जमीला बी शहनाज बानो ,सुरेश वर्मा अर्चना अवस्थी दिनेश कुमार गौर मटेश्वर नायडू सोनिया ध्रुव रुपेश शर्मा आदि ने संबोधित किया अंत में ब्लॉक संयोजक एमआर खान ने संबोधित करते हुए कहा कि डरने की कोई बात नहीं है सरकार हड़ताल का वेतन भी देगा और मंगाई भत्ता भी देगा ।हमें हौसला और धैर्य के साथ लड़ना पड़ेगा लिपिक से लेकर अधिकारी तक राजेश को लेकर मंत्रालय तक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं कार्यक्रम में लता साहू,ममता साहू, सोनिया ध्रुव, यशोमती यादव, कुंती दीवान, कविता ठाकुर, साजिदा परवीन, सुखिया कमार,मीणा देवांगन, सुमन ठाकुर चमेली साहू, हांसी रानी बनर्जी,प्रतिमा शर्मा, शशि नेताम, कमला शर्मा, ,तुलसी बाई पटेल, राधिका साहू अश्वनी निर्मलकर, राम कुमारी ध्रुव, अर्चना साहू ,प्रिया कुमारी पटेल, राधा रानी सोनी, देवकी देवांगन,भुनेश्वरी साहू, संयोगिता तिवारी, साबरा बेगम, धर्मराज साहू यूएस रामगढ़िया जोधन यादव, रुपेश शर्मा,महेंद्र साहू सुनील राजपूत, फणेन्द्र साहू, किशन धीतेश, बंसी लाल साहू त्रिलोक सिंह धनंजय कुमार वर्मा दीनबंधु वैष्णो दीनबंधु वैष्णव पीलेश्वर साहू ,देवेंद्र सिन्हा,देव नारायण यादव ,तपनेश्वर चौधरी छगन देवांगन, बसंत वर्मा, दिनेश कुमार साहू, सहित सभी विभाग के महिला पुरुष कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।