छत्तीसगढ़

आपोलो हास्पीटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, राहुल के ब्लड में बैक्टीरिया ! खतरा अभी टला नहीं, इंफेक्शन से जारी है राहुल की जंग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बिलासपुर। गड्ढे में फंसे राहुल का इलाज अभी बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है। इसके साथ ही बता दे कि खतरा अभी टला नहीं, राहुल की जंग इंफेक्शन से जारी है। अपोलो अस्पताल ने शाम में मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। एक्सपर्ट डॉ. सुशील कुमार ने राहुल के मेडिकल बुलेटिन की जानकारी मीडिया को देते हुए। बताया कि राहुल के बॉडी में बैक्टीरिया स्किन के जरिए ब्लड में प्रवेश किया था। ‘सिडोमनास’ नामक बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। बैक्टेरिया लीवर, ब्लड संक्रमण और मशल्स में भी असर कर रहा था। इसका दोबारा टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट बेहतर है, किंतु नार्मल नहीं है। राहुल खाना खा रहा है, और नित्यकर्म भी कर रहा है। इसके साथ ही उसे ICU से वार्ड में दाख़िल किया जा रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button