क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

आबकारी विभाग ने दो अलग अलग जगहों पर की करवाई,जप्त किए महुआ शराब दो गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़,  जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग रायगढ़ (उत्तर) द्वारा लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 32.6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांटाहरदी निवासी श्याम बाई सिदार, उम्र 48 वर्ष, पति स्व.राधेश्याम सिदार, के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। श्याम बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
एक अन्य प्रकरण में ग्राम देलारी मुख्य मार्ग पर सरायपाली की ओर से आ रहे वाहनों की सघन जांच के दौरान एक लाल-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक के आगे रखे सफेद-हरे रंग के थैले से 113 नग पॉलिथीन पाउच (प्रत्येक में 200-200 मि.ली.) में भरी कुल 22.600 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी नवीन यादव, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल, मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर, आरक्षक कुलदीप ठाकुर, अनिशा तिर्की तथा शिव गोस्वामी का योगदान रहा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button