आम आदमी पार्टी ने शुरू किया डोर टू डोर सदस्यता अभियान, लगातार पार्टी से जुड़ रहे नए सदस्य

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू-9.4.22

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया डोर टू डोर सदस्यता अभियान, लगातार पार्टी से जुड़ रहे नए सदस्य

पखांजुर।
आम आदमी पार्टी ने अभी से डोर टू डोर सदस्यता अभियान चला दिया है प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परोलकोट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेता अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में सभी लोगों के घर घर जाकर अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं और लोग भी दिल खोलकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी से जुड़ रहे हैं उन्होने आगे बताया कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने बारी बारी शासन करके जनता को लूटने का प्रयास किया है वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा को लांघ गई है आम आदमी का जीना दूभर है केंद्र व प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगाने में दोनो प्रमुख पार्टी असफल रही है इसलिए छत्तीसगढ़ में एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है और छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है इस बार पूरे प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
वही जिला उपाध्यक्ष आम पार्टी नीरज राय ने कहा कि दिल्ली में आम पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने जो कर दिखाया वो सबके सामने है जिसको देखकर आज आम पार्टी पंजाब में सरकार बना पाई दिल्ली जैसी सुविधा अब पंजाब के लोगो को मिलने वाली है।पर अब छत्तीसगगढ़ में भी आम पार्टी के सरकार बनने पर छ. ग. में भी वो सब सुविधा मिलने वाली है जो दिल्ली और पंजाब को मिलेगा।अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगो को पहले आम पार्टी के संबंध में वृस्तित समझना पड़ता था पर आज कल लोगो ग्रामीणों को समझने की जरूरत नही पड़ती लोगबाग अपने मर्जी से पार्टी में आ रहे है और आम पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ डोर टू डोर जाकर सदस्यता अभियान में भाग ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button