न्यूज़रायगढ़

आम बागबानी की उन्नत तकनीक सीखने छत्तीसगढ़ के 26 किसान हुए लखनऊ रवाना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

नाबार्ड टी.डी.एफ. बाड़ी परियोजना के 26 किसानों का समूह लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रवाना हुए। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य आम और अमरुद बागवानी की सफल तकनीक एवम प्रबंधन सीखना है। एफ.एस.पी.एफ.-कैट कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में सारढाप, बस्तीपाली, बरोनाकुंडा, नवागढ़, पूरी- पुसल्दा, कोनपारा, कंचनपुर, सुमडा क्षेत्र के बाड़ी किसान सम्मिलित हैं। विदित हो की नाबार्ड के मार्गदर्शन और सहयोग से रायगढ़ की समाजसेवी संस्था जनमित्रम ने वर्ष 2011 से वाड़ी परियोजना का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक किया है। जनमित्रम के सचिव डॉ मुकेश गोस्वामी ने बताया कि ये यह भ्रमण कार्यक्रम वाड़ी किसानों के लिए फल उत्पादन बढ़ाने और आम,अमरूद और काजू बागबानी के और बेहतर तकनीक को अमल में लाने को उपयोगी साबित होगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button