आयरलैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, पंत के बाद अब ये खिलाड़ी बना नया कप्तान
Team India squad for T20 Series against Ireland:
टीम इंडिया को मिला नया कप्तान
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. इस टीम की कप्तानी पहली बार हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है. हार्दिक की कप्तानी में हाल ही में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था. इसी के चलते उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में उपकप्तान होने वाले हैं. वहीं इन दोनों के अलावा कई युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है.
इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका
इस सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. कई ऐसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल हुए हैं जिनको साउथ अफ्रीका सीरीज में मौका नहीं दिया गया था. मुख्य तौर पर इसमें संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी का नाम आता है. वहीं सूर्यकुमार यादव की भी टीम में वापसी हो चुकी है. वहीं चोट के चलते केएल राहुल इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.
आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक



