छत्तीसगढ़न्यूज़

बीएसएनएल मोबाइल में सिम केवाईसी के नाम पर व्हाट्सएप पर आने लगे हैं फर्जी मैसेज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बीएसएनल में केवाईसी अपडेट कराने आने लगा व्हाट्सएप में  फर्जी मैसेज

दिल्ली गुड़गांव हरियाणा से कर रहे हैं फाल्स मैसेज
बेमेतरा =केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर बीएसएनएल कंपनी की ओर से सरकारी सिम कार्ड धारकों को फर्जी व्हाट्सएप मैसेज आने लगा है इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष दिनेश दुबे ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर 9425523689  पर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर मोबाइल नंबर 6000025939 से एक व्हाट्स मैसेज आया जिसमें भारत सरकार का मोनो लगा हुआ है एवम 6000904450 नंबर से कॉल करके अपना नाम राहुल शर्मा बीएसएनएल हेड आफिस का आदमी बताया । इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल के बेमेतरा कंपनी कार्यालय में पता किया गया तो वहां मालूम हुआ की कंपनी की ओर से कहीं कोई केवाईसी अपडेट करने संबंधी सूचना जनहित में जारी नहीं की गई है यह फर्जी है और इससे उपभोक्ता  को बचने की अपील की गई है ।
इस संबंध में टेलीफोन विभाग के एसडीओ (टेलीफोन) के एन  पात्ररे ने बताया की बीएसएनएल विभाग की ओर से केवाईसी अपडेट करने संबंधी किसी प्रकार का कोई मैसेज उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप अथवा टेक्स्ट मैसेज नहीं भेजे गए हैं फर्जी मैसेज को डाउनलोड ना करें और अपने नजदीक के बीएसएनल अधिकारी से संपर्क करें इस संबंध में बेमेतरा पुलिस एसडीओपी मनोज तिर्की ने बेमेतरा पुलिस की ओर से टेलीफोन सरकारी मोबाइल सिम धारकों से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी जानकारी के मोबाइल में आए मैसेज के नाम पर केवाईसी अपडेट ना करें इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने चाहिए।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button