बिलासपुर हादसा: आत्महत्या नहीं, बचाने के प्रयास में हुआ हादसा — युवती का बयान

बिलासपुर: मंगलवार रात तीन मंजिला इमारत से गिरने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जहां पहले इसे आत्महत्या मान रही थी, वहीं अब घायल युवती के बयान के बाद मामला हादसे का बताया जा रहा है।


बचाने के दौरान हुआ हादसा

गंभीर रूप से घायल गरिमा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय नशे में था और छत की दीवार पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने लगा। उसे बचाने के प्रयास में गरिमा ने उसका हाथ पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों नीचे गिर गए।


युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

इस हादसे में चिरंजीव पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गरिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की रीढ़ और कमर की हड्डी टूट गई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


चलने की संभावना कम

डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत बेहद गंभीर है और भविष्य में उसके चल पाने की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।


होश में आने पर दर्ज हुआ बयान

बुधवार को होश में आने के बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना थी।


पुलिस जांच जारी

सिरगिट्टी थाना प्रभारी के अनुसार, युवती के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button