आस्था पब्लिक स्कूल टपरंगा में समर कैंप के तहत बच्चों की आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रक्षिक्षण दिया गया


अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा, टपरंगा में आस्था पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) मेंं समर कैंप 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रक्षिक्षण दिया गया। विद्यालय मेंं आयोजित समर कैंप में आत्मरक्षा हेतु कराटे प्रशिक्षण शिविर में कराटे संघ तमनार ब्लाक प्रभारी हिना महंत (ब्लैक बेल्ट)रानु महंत (ब्लैक बेल्ट) भाई नरेंद्र गुप्ता (ब्लैक बेल्ट) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
आस्था पब्लिक स्कूल के कर्ताधर्ता मुरलीधर नायक ने अपने शब्दों में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई शिक्षा का लाभ मिले हमारा प्रयास है कि आपका बच्चा सबसे अच्छी शिक्षा का हकदार है…,ए.पी.एस. की विशिष्ट विशेषताएं,बच्चे का सर्वांगीण विकास करना,अत्यधिक योग्य, समर्पित, अनुभवी और प्रेरक संकाय,अंग्रेजी बोलने का माहौल बनाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना,छोटे बच्चों के दिमाग को आकार देना और नए मानक स्थापित करना,बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान प्रदान करना,प्रारंभिक चरण से एलएसआरडब्ल्यू कौशल विकसित करना,शिक्षण सिखाने की प्लेवे विधियाँ,नियमित पाठ्यचर्या और सह-पाठयक्रम गतिविधियां,सुरक्षित और बड़ा परिसर,मानसिक के साथ-साथ शारीरिक विकास प्रदान करना,नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आरआईएमसी, एकलव्य, प्रयास आदि के लिए विशेष कक्षा लगाना जिससे बच्चोंं भविष्य उज्जवल हो।
आस्था पब्लिक स्कूल के प्रयासरत शिक्षक-शिक्षिका गण जिनके अच्छी शिक्षा शैली से दिनों दिन सुर्खियां बटोर रही आस्था स्कूल -मुरलीधर नायक, शकुंतला नायक, कु. नेहा सिंग, प्रतिमा टोप्पो, मंजू प्रधान, गायत्री ध्रुवा,सरस्वती सेठ, मंजू साव ने कार्यक्रम को सकारात्मक रूप से सफल बनाया। इस विद्यालय के सरंक्षक एवं मार्गदर्शक सरपंच हेमसागर सिदार, यशपाल बेहरा (उपसरपंच),एस. पी.गुप्ता(से.नि.शिक्षक), बनमाली सिदार(से.नि.व्याख्याता), भवनीशंकर बेहरा (से.नि.शिक्षक),समाज सेवीका श्रीमती कमला सिदार भी कार्यक्रम में शामिल थे।

Share This Article
Leave a review