इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने वृक्षारोपण कर मनाई स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती
रायगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने क्लब की संस्थापक सदस्य स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती के अवसर पर जयसिंह तालाब स्थित निकले महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम और आंवला के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय नीलम टुटेजा के योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय नीलम टुटेजा ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनकी जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने की अमूल्य धरोहर हैं। क्लब ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण का भी संकल्प लिया, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल, बीना शर्मा, राखी देवांगन, सुधा चिड़ीपाल, करुणा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


