हर साल मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस (वर्ल्ड लाफ्टर डे) मनाया जाता है। इस साल यह दिन 02 मई 2021 को मनाया जा रहा है। हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है यह तो आप सभी जानते ही होंगे। हंसने से सेहत के बारे में पता चलता है। आप सभी को बता दें कि विश्व हास्य दिवस का शुभारंभ साल 1998 में हुआ था। इस दिन को मनाने का श्रेय डॉ। मदन कटारिया को जाता है। जी दरअसल उन्होंने ही 11 जनवरी 1998 को मुंबई में पहली बार विश्व हास्य दिवस को मनाया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम करना था। हालाँकि इस समय सबसे अधिक तनाव का माहौल है और इसकी वजह कोरोना संक्रमण है। लेकिन इस दौर में भी हमे मुस्कुराकर आगे बढ़ना है। कहा जाता है हंसने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं। आज हम आपको बताते हैं हंसने के फायदे।
* कहा जाता है बातचीत करते समय हम जितनी ऑक्सीजन लेते हैं उससे छः गुना अधिक ऑक्सीजन हंसते समय लेते हैं।
* मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जब आप मुस्कराते हैं तो आपका मस्तिष्क अपने आप सोचने लगता है कि आप खुश हैं- यही प्रक्रिया पूरे शरीर में प्रवाहित करता है और आप सुकून महसूस करने लगते हैं।
* कहा जाता है जब हम हंसना शुरू करते हैं तो शरीर में रक्त का संचार तीव्र होता है।
* कहा जाता है हंसने से जल्दी क्रोध नहीं आता।
* कहते हैं हंसने से आत्मसंतोष के साथ सुखद अनुभूति होती है।
* कहा जाता है हंसने से शरीर में नई स्फूर्ति का संचार होता है।
* कहते हैं हंसने से मन में उत्साह का संचार होता है और ब्लड प्रेशर कम होता है।
* कहा जाता है हंसी मांसपेशियों में खिंचाव कम करती है।
* कहते हैं हंसी दर्द दूर करती है और शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी एक्सरसाइज होती है।
Read Next
1 day ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
5 days ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
5 days ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
5 days ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
5 days ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
3 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
29th August 2025
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
26th August 2025
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
Back to top button