
राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं कुछ राशियों को आज तनाव से मुक्ति मिलेगी इसकी भी सम्भावना अधिक है।
पंचांग के अनुसार आज 20 नवंबर, 2022 रविवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों का दिन सकारात्मक रहने वाला है, वहीं कुछ ऐसे भी राशियां हैं जिन्हें आर्थिक मामलों में सुधार होगा। इसके साथ कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। आज उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दांपत्य जीवन में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope
भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रोग या विरेाधी तनाव का कारण होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
महिला अधिकारी या पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रचनात्मक कार्य में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।