अन्यदेश विदेश

इस दिन शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, PM मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election Result) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ होली से पहले शपथ (Yogi Adityanath Oath Ceremony) ले सकते हैं। आप सभी को बता दें कि होली से पहले शपथ को लेकर पार्टी आलाकमान मंथन कर रहा है और सहमति बनने के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी। वहीं होली के बारे में बार करें तो वह 18 मार्च को है।

ऐसे में यह कहा जा रहा है होली से पहले शपथ ग्रहण हो सकता है, क्योंकि 19 मार्च को एमएलसी (MLC) नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं सूत्रों के अनुसार, अगर सहमति बनी तो सीएम योगी 15 मार्च यानी मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के भव्‍य होने की संभावना जताई जा रही है। जी हाँ और समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

इसके अलावा कई अन्‍य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्‍गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ अन्य बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में आ सकते हैं। आपको पता ही होगा चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अपना दल को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button