देश विदेश

इस देश में बच्चे पैदा करने पर मिल रहे कई इनाम, घटती आबादी से परेशान सरकार ने लिया फैसला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

तेल अवीव: दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन घटती आबादी से परेशान है. जनसंख्या बढ़ाने के लिए चीनी सरकार नए-नए हथकंडे अपना रही है. इसके लिए चीन ने पिछले साल अगस्त में अपने देश से वन चाइल्ड पॉलिसी को हटाया था. लेकिन इसका कोई खास फायदा चीन को नहीं दिख रहा है. अब चीन ने तीन बच्चे पैदा करने वाले कपल्स को कई तरह की सुविधाएं देने का फैसला किया है. इन सुविधाओ के तहत माता-पिता को बेबी बोनस, सवेतन अवकाश, टैक्स में छूट, बच्चों के पालन-पोषण में सुविधाएं और कुछ अन्य लाभ दिए जा रहे हैं.

कपल्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है चीन

ये बात इजरायल के सेंटर ऑफ पॉलिटिकल एंड फारेन अफयर्स के प्रमुख फेबियन बुसार्ट ने टाइम्स आफ इजरायल में लिखे ब्लॉग में बताई है. चीनी सरकार के अधिकारियों ने लोगों को तीन बच्चा पैदा करने के लिए जागरुक करने का बेड़ा उठाया है. चीनी अधिकारी तीसरा बच्चा पैदा करने के लिए संगठनों और स्थानीय प्रशासन के जरिए माता-पिता को लुभाने के लिए लालच भी दे रहे हैं. बीजिंग डाबीनॉन्ग टेक्नोलॉजी ग्रुप अपने कर्मचारियों को 90,000 युआन तक नकद, 12 महीने तक की मैटरनिटी लीव और 9 दिनों के पैटर्नल लीव सहित कई ऑफर दे रहा है. इसके अलावा ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी Trip.com ने भी कई अतिरिक्त लाभ देने की घोषणा की है.

कम होती आबादी से परेशान है चीनी सरकार

सरकार और प्राइवेट कंपनियों को ये सब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के निर्देश पर करना पड़ रहा है. पार्टी देश में युवाओं की कम होती आबादी और उससे देश के विकास पर पड़ने वाले असर से चिंतित है. इसके चलते राष्ट्रपति शी चिनफिंग का 2035 तक देश में उत्पादकों की मांग को दो गुना करने का लक्ष्य भी खटाई में पड़ने की आशंका है.

कई सालों से घट रही है चीन की जनसंख्या

बता दें कि अगस्त में जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कानून पारित किए जाने के बाद से चीन के 20 से अधिक प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों ने अपने स्थानीय शिशु जन्म नियमों में संशोधन किये हैं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की सोमवार की खबर के मुताबिक पेइचिंग, शिचुआन और जियांक्सी सहित अन्य क्षेत्रों ने इस सिलसिले में कई सहायक उपायों की घोषणा की गई है. चीन की आबादी पिछले कई सालों से लगातार घट रही है.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button