देश विदेश

इस पेड़ को काटने पर निकलता है खून, लोग कहते हैं जादुई शक्तियां…जानिए

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आज तक आप सभी ने कई तरह के ऐसे पेड़ों को देखा होगा जो अनोखे है। अब आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत अनोखा है। जी दरअसल यह पेड़ ऐसा है जिसे काटने पर खून निकलने लगता है। सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। आइए बताते हैं आपको इस पेड़ के बारे में।

 

जी दरअसल यह पेड़ यमन का ‘ड्रैगन ब्लड ट्री’ है जिसे कुदरत के करिश्मे का एक नूमना कहा जाता है। यह पेड़ सकोट्रा द्वीपसमूह में पाया जाता है और कहते हैं यह पेड़ 650 साल तक जिंदा रह सकते हैं। इन पेड़ों की ऊंचाई 33 से 39 फीट तक हो सकती है और यह पेड़ गर्म तापमान में अच्छे से पनपते हैं। कहा जाता है यह छाते की तरह लगते हैं और ऊपर से बेहद घने होते हैं। जहाँ भी यह पेड़ पाए जाते हैं, उसे ‘ड्रैगन्सब्लड’ जंगल कहते हैं। आपको बता दें कि इस पेड़ को ‘ड्रैगन ब्लड ट्री’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके तने की छाल से लाल रंग निकलता है जो रेजिन होता है। इस पेड़ की छाल को काटने के बाद उसमें से लाल रेजिन निकलता है, जो बिल्कुल खून की तरह लगता है। जैसे आपने देखा होगा दूसरे पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है, ठीक वैसे ही इस पेड़ से लाल रंग निकलता है। वैसे इस पेड़ को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। जहाँ यह पड़े है वहां रहने वाले लोग इस रेजिन को बुखार से लेकर अल्सर तक का इलाज मानते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई लोग कहते हैं कि इसमें जादुई शक्तियां भी हैं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button