अन्यन्यूज़

इस महिला ने दी तेजस्वी यादव को ‘गाली’… पढ़िए क्या है मामला..वीडियो खूब हो रहा वायरल…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं कि दिन बन जाता है. आज हम आपके साथ वीडियो शेयर करने जा रहे हैं. उस वीडियो को देखने के बाद आप भी पूरी तरह हैरान रह जाएंगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं बिहार के डिप्टी सीएम की ओर इशारा कर उन्हें गाली दे रही हैं.

अब एक सवाल मन में चल रहा होगा कि गाली दे रही है वो भी एक उप मुख्यमंत्री को, ये कैसे मुमकिन है? इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. अगर आप बिहार से हैं या बिहार के बारे में जानते हैं तो आपको इस गीत के बारे में जरूर पता होगा. यह बिहार का क्षेत्रीय संगीत है. शादी के दौरा महिलाएं अपने रिश्तेदारों और दोस्तों का नाम लेकर गालियां देती हैं. इसका माध्यम ये गीत होता है.

महिलाओं ने तेजस्वी को दिया गाली
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं स्टेज से तेजस्वी की तरफ इशारा करते हुए उन्हें गाली दे रही हैं. अच्छी और दिल को छू लेने वाली बात है कि तेजस्वी भी इस पर खूब हंसते नजर आ रहे हैं. आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक महिला उनके पास जा रही है और उन्हें बेहद प्यार भरे गाने सुना रही है. वहां आस-पास लोग बैठे हैं, सब लोग बड़े मजे से गाने का लुत्फ उठा रहे हैं.

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि आजकल के लोग अपनी संस्कृति को जैसे भूल ही गए हैं तो उनको याद दिला दें कि हमारे यहां गारी गीत का प्रचलन बहुत ही प्रसिद्ध है शादियों में यहां नेता और अधिकारी सब सुनते है गारी. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि तिलक और शादी में औरतें किसी को नहीं छोड़ती डोज सबको मिलता है. एक यूजर ने लिखा कि बिहारे त एगो अइसन राज्य बा जहां मर्यादापुरषोत्तम भगवान श्री राम जी के भी गारी सुने के परल. एक यूजर ने लिखा कि यही तो खास बात बिहार का है. एक यूजर ने लिखा कि यही हमारी संस्कृति है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button