देश की बेटियों को ‘अग्निपथ’ के जरिए मिलेगा बड़ा मुकाम, सेना ने किया ऐलान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाइ गई अग्निपथ भर्ती योजना के तहत भारतीय नौसेना (Indian Navy) एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। इतिहास में पहली बार नौसेना अग्निपथ भर्ती योजना के जरिए महिला नाविकों की भर्ती करेगी। इन भर्ती की गई महिला नाविकों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। जहां तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना में महिला अधिकारी पहले से ही मौजूद हैं, वहीं यह पहली दफा होगा जब अधिकारी रैंक से नीचे के कार्मिक (PBOR) के पद महिलाओं के लिए खुले होंगे।

अग्निपथ योजना के तहत, सेना में इस वर्ष करीब 40,000 सैनिकों की भर्ती होने का अनुमान है, नौसेना में करीब 3,000 नाविकों के शामिल होने की संभावना है और एयरफोर्स इस साल 3,000 वायुसैनिकों की भर्ती करने के लिए तैयार है। कार्मिक प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रविवार को रक्षा मंत्रालय में एक त्रि-सेवा प्रेस वार्ता में कहा कि, ‘हम अभी भी अग्निपथ योजना के जरिए भर्ती होने वाली महिला नाविकों की सही तादाद तैयार कर रहे हैं।’ अग्निवीर का पहला बैच इस साल नवंबर में आरंभ होगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इंडियन नेवी के पास वर्तमान में अलग-अलग जहाजों (INS) पर नौकायन करने वाली 30 महिला अफसर हैं। हमने फैसला लिया है कि अग्निपथ योजना के तहत, हम महिलाओं की भी भर्ती करेंगे। उन्हें युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।’ उन्होंने आगे बताया कि इंडियन नेवी के लिए बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, महिला नाविकों को समायोजित करने के लिए ओडिशा में INS चिल्का में व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button