उड़ीसा रोड स्थित जाम टिकरा अवैध लकड़ी मामले में जांच टीम गठित…. बढ़ सकती हैं रोहित मित्तल की मुश्किले ……..

उड़ीसा रोड स्थित जाम टिकरा अवैध लकड़ी मामले में जांच टीम गठित…. बढ़ सकती हैं रोहित मित्तल की मुश्किले
रायगढ़ : आपकी आवाज : जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुखबिर की सुचना पर उड़ीसा रोड स्थित जाम टिकरा के एक गोदाम में कीमती लड़कियों का जखीरा वन परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ और सहायक वन परिक्षेत्र रेगाल पाली की टीम ने दबिश देकर जप्त किया किया था प्रथम दृष्टिया जांच में मकान नरेश अग्रवाल के नाम से पाया गया था जो की किसी रोहित मित्तल को उन्होंने किराए पर गोदाम के लिए दे रखा था
वन परिक्षेत्र अधिकारी लीला पटेल और उनकी टीम के द्वारा रोहित मित्तल से संपर्क करने की कोशिश की गई थी लेकिन उनसे उस दिन संपर्क नहीं हो पाया था जिसके बाद वहां से लड़कियों का जखीरा एवं ट्रक जो की अंबिकापुर का नंबर प्लेट की वाहन है उसे जप्त कर लिया गया था
जांच टीम गठित: जानकारी के अनुसार उड़ीसा रोड जाम टिकरा अवैध लकड़ी मामले में जांच टीम की गठित की गई हैं जिसमें जांच टीम के अधिकारी रेगाल पाली के सहायक रेजर शरद बेक होंगे उनके द्वारा जांच की जाएगी की यहां अवैध लड़कियों का कारोबार कब से चल रहा हैं और चुकी रायगढ़ के जंगलों में खैर लकड़ी नहीं पाई जाती है तो कहां से लेकर आ रहा था और कितने लोग शामिल हैं और कितने जगह पर इसका अबैध कारोबार किया जा रहा है

फर्जी कागजात: वन परीक्षेत्र के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जप्त लड़कियों के विषय में जो भी पेपर दिया गया था प्रथम दृष्टि जांच में फर्जी पाया गया क्योंकि पेपर उड़ीसा के वन मंडल बरगढ़ क्षेत्र का था जब वन मंडल बरगढ़ के अधिकारी से व्हाट्सएप पर बात की गई पेपर भेजा गया तो उन्होंने फर्जी होना बताया जांच टीम के द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र के लिए दिए गए फर्जी पेपर का सत्यापन हेतु वन मंडल बरगढ़ भेजा गया है और दोषी पाए जाने पर करवाई के लिए भेजा जाएगा

जप्त की गई ट्रक का कोई हिसाब नहीं: ओडिशा रोड स्थित जाम टिकरा मामले में जप्त की गई लड़कियों के साथ ट्रक वाहन जिसपर अंबिकापुर का नंबर प्लेट है करीब करीब एक सप्ताह होने को हैं लेकिन ट्रक मालिक के द्वारा अभी तक वन परिक्षेत्र रायगढ़ या संबंधित अधिकारी से संपर्क नहीं किया गया है जो की कुछ गलत होना प्रतीत होता हैं
बढ़ सकती है रोहित मित्तल की मुश्किलें : संबंधित अधिकारी ने बताया कि रोहित मित्तल के द्रारा जो भी कागजात अबैध लड़कियों के मामले में वन मंडल परिक्षेत्र रायगढ़ को दिया गया हैं वह गलत पाए जाने पर विभाग के द्वारा उनके ऊपर दो मुकदमा दर्ज कराई जाएगी जिसमें गलत कागजात देकर विभाग को गुमराह करने दूसरा जप्त की गई कीमती अबैध लड़कियों के मामले में

रायगढ़ के जंगल में नहीं पाई जाती खैर लकड़ी : संबंधित अधिकारी ने बताया कि खैर और तेदू लकड़ी बहुत ही कीमती है इसके कटाई प्रकिया प्रतिबंधित है और सबसे बड़ी बात की खैर लकड़ी रायगढ़ और अआसपास के जगल में भी नहीं पाई जाती हैं खैर लकड़ी अंबिकापुर के जंगलों में पाई जाती है

आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 9 May 2025समय: 2:13 pm
अंतिम अपडेट: 9 May 2025 · 2:14 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button