उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर से मिले छाया विधायक महेश साहू
खरसिया। छाया विधायक महेश साहू ने अपने सहयोगियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ से उनके मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय वातावरण में विभिन्न सामाजिक, विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान छाया विधायक महेश साहू ने क्षेत्रीय विकास, जनसेवा और सामाजिक समन्वय से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। वहीं मंत्री राकेश राठौर ने भी जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जनकल्याणकारी कार्यों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महेश साहू के साथ बालकृष्ण साहू, कृष्णा चौहान एवं सूरज यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री राकेश राठौर से भेंट कर उनका अभिवादन किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई यह मुलाकात आपसी संवाद, समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक संदेश देने वाली रही। उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायी एवं यादगार मुलाकात बताया।



