उपचुनाव : खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने योग मुद्रा में दिया मतदान का सन्देश, नुक्कड़ नाटक और रंगोली भी रहे आकर्षण का केंद्र

खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए आगामी 12 अप्रैल को मतदान होना है। इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान जागरूकता अभियान भी जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में राजनांदगाव जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तथा कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और मार्गदर्शन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के द्वारा मतदान जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के निर्वाचन नोडल अधिकारी प्रो डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि यहाँ 10 अप्रैल तक मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जारी रहेंगी। गौरतलब है कि बीते दिनों खैरागढ़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल आकृति की मतदाता जागरूकता रंगोली बनायी थी। उसके बाद खैरागढ़ के बस स्टैंड के समीप नुक्कड़ नाटक के जरिये भी स्टूडेंट्स ने आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के योग केंद्र के द्वारा VOTE की आकृति में योग मुद्रा प्रदर्शित करते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया। विश्वविद्यालय के योग केंद्र द्वारा निर्मित एक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब सराहना मि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button