उपमुख्यमंत्री अरूण साव का जिले में कल एक दिवसीय  दौरा

रायगढ़, आपकी आवाज : उप मुख्यमंत्री  अरूण साव 6 अक्टूबर मतलब कल  एक दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा प्रोटोकाल के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नगर निगम ऑटोटोरियम  पंजरी प्लांट रायगढ़ पहुंचेंगे और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आरक्षित। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 2.30 बजे कार्यालय नगर पंचायत पुसौर पहुंचेंगे और लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 3.20 बजे पुसौर से नगर पंचायत सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button