छत्तीसगढ़न्यूज़सामाजिक

विशेष जनजाति समुदाय के 150 लोगों को कंबल वितरित वनांचल क्षेत्र में पहुंचे आला अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़ : सामाजिक सद्भावना व मानवता के मिसाल कायम करने के सिलसिले में एक आयाम तब और जुड़ गया जब क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल में स्थित विशेष जनजाति समुदाय बाहुल्य गांवों के सैकड़ों निवासियों को सामाजिक व प्रशासनिक सहयोग से कंबल प्रदान किया गया। बीहड़ जंगलों व पहाड़ियों से घिरे इन इलाकों के रहवासियों के हालात बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों को पहले से कहीं बेहतर मूलभूत व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। जिले के छाल क्षेत्र के जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता ललेश अग्रवाल के सौजन्य से धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल व छाल तहसीलदार के हाथों धरमजयगढ़ क्षेत्र के आमानारा व धरमपुर गांव में स्थानीय लोगों को कंबल वितरण किया गया। बता दें कि धरमजयगढ़ मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित इन दोनों गांवों में पहाड़ी कोरवा व पण्डो विशेष जनजाति के सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। आमानारा गांव जहां पहाड़ी कोरवा जनजाति के 50 से अधिक परिवार निवासरत हैं वह हाल ही में भी काफी सुर्खियों में रहा था। वह इसलिए कि वहां के निवासी व समुदाय के नेतृत्व कर्ता माने जाने वाले प्रेम साय से प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर हालचाल पूछा था। आमानारा में कंबल वितरण के दौरान एसडीएम ने भी वहां की वस्तुस्थिति के बारे में प्रेम साय से बात की। दोनों गांवों के करीब 150 लोगों को कंबल प्रदान किया गया जिससे ठंड से उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान प्रेम साय ने कहा कि इन बियाबान जंगलों के बीच बसे विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए समय व सहयोग दिए जाने पर ग्रामीणों की ओर से सभी का आभार जताया। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ललेश अग्रवाल ने कहा कि सुदूर जंगलों में बसे इन लोगों के साथ खुशियां बाटने से बड़ा पुण्य का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर हैं। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच भी पूरे समय उपस्थित रहे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button