
रायगढ़ सहित प्रदेश के सरकारी दफ्तर आज से सात दिन बंद:कर्मचारी नहीं करेंगे काम, शिक्षक भी हड़ताल पर; केंद्र के समान भत्ते देने की मांग आज बद का पहला दिन
रायगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से लोगों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते अगले 5 दिनों तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। कर्मचारियों की यह हड़ताल 25 से 29 जुलाई तक है। इसके बाद 30 जुलाई को शनिवार और 31 को रविवार का अलग ही अवकाश है
राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के समान DA (महंगाई भत्ते) और HRA (मकान किराया भत्ता) की मांग कर रहे हैं। अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। जबकि राज्य कर्मचारियों को महज 22 फीसदी ही मिलता है। ऐसे में कर्मचारी फेडरेशन ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें अन्य कर्मचारी संगठन, शिक्षक संघ और पटवारी संघ भी शामिल हो गए हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण बहुत सारी सेवाएं बाधित हो जाएंगी।
जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भी आज से हड़ताल पर। छत्तीसगढ़ । कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 5 दिवसीय हड़ताल के प्रथम दिवस जिले के सभी शासकीय कार्यालयों स्कूलों का में ताले लग गए हैं। कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। मिनी स्टेडियम में धरना स्थल पर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संगठित होकर अपनी दो सूत्रीय मांगों केंद्र के समान देय तिथि से 34℅ मंहगाई भत्ता व सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के समर्थन में शंखनाद कर दिया है।आंदोलन रत अधिकारियों व कर्मचारियों का साफ कहना है फेडरेशन के बैनर तले अब की लड़ाई आर पार की लड़ाई होगी।