एक बार फिर से टोकन के लिए मची भगदड़, भारी भीड़ जुटते ही व्यवस्थाओं की खुल गई पोल

भैयाथान: धान बेचने के लिऐ टोकन प्राप्त करने हेतु किसान लम्बी लाईन मे खड़े थे। उक्त धान खरीदी केन्द्र(paddy procurement center) मे किसान तब आक्रोशित हो गए जब बास बल्लियों के सहारे लगाये गये घेरावे को संबोधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा समय पर नही खोला गया। यहां किसान बार बार गेट खोलने की माँग करते रहे। पर कोई पहल न होता देख जैसे ही गेट खुलने की थोड़ी सी हलचल हुई। आक्रोशित किसान बांस के सहरे लगे पुरे घेरावे को ढकेलकर गिराते हुऐ अंदर घुस गये जिसका विडियों लोगों ने साझा किया है। अगर अव्यवस्था का आलम इसी तरह बरकरार रहा। तो किसानों सहित धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों की मुसीबतें बढ़ते देर न लगेगी। वही अपनी सुरक्षा को लेकर किसानों की लापरवाही भी सामने आई है। चेहरे पर न मास्क न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन। समिति मे धान बेचने की होड़ मे किसान ये भी भूल गये है की कोरोना की तीसरी लहर ओमीक्रोन ने भारत मे दस्तक दे दी है। जिसके लगातार मरीज बढ़ रहे हैं।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button