‘एक बिहारी सौ बीमारी…प्रदेश को बनाना है बिहारी मुक्त’ बिहारियों को लेकर TMC विधायक ने दिया विवादित बयान

बिहार देश का ऐसा राज्य है, जहां के लोग हर राज्य में मिलेंगे। लेकिन कई राज्य ऐसे हैं, जहां के नेता अक्सर बिहारियों को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीएमसी विधायक मनोरंजन व्‍यापारी ‘एक बिहारी सौ बीमारी’ कहते हुए नजर आ रहे हैं। बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मनोरंजन व्‍यापारी का वीडियो शेयर किया है और आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शुत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया है। बता दें कि इसके पहले भी मनोरंजन व्यापारी अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहे हैं और कई बार पार्टी नेताओं की ही आलोचना की है।

टीएमसी विधायक ने कहा, “बंगाल में का बा, अबे बंगाल में कुछ नहीं है तो जा बिहार, यहां क्‍यों बैठा है। तुमलोगों को किसने कहा यहां बसने, बिहार में सब बा तो जो। उन्‍होंने कहा कि मातभाषा और मातृभूमि से प्रेम है तो खुदीराम बोस के आग को जलाना पड़ेगा। जोर से नारा लगाना पड़ेगा, एक बिहारी सौ बीमारी। बीमारी नहीं चाहिए। बंगाल को बीमारीमुक्‍त करिए।

शुभेंदु अधिकारी ने वी‍डियो ट्वीट कर मनोरंजन व्‍यापारी का बयान शेयर किया है जिसमें वे कह रहे हैं, एक बिहारी सौ बीमारी, बीमारी नहीं चाहिए। बंगाल को बीमार मुक्‍त करिए। शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो शेयर कर बिहारी बाबू शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पर तंज कसते हुए सवाल किया है। उन्‍होंने पूछा है कि वे अपने नए राजनैतिक सहकर्मी के इन वाहियात बयानों पर क्‍या बयान देंगे। जब वे आसनसोल में चुनावी प्रचार के लिए जाएंगे। शुभेंदु अधिकारी ने लिखा है, कोलकाता बुक फेयर में हाल ही में ऐसे भड़काउ बात कहते तृणमूल विधायक मनोरंजन व्‍यापारी। पहले बिहार और उत्‍तर प्रदेश के लोगों को बहिरागत कहती हैं इनकी नेतृ और अब ये।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा है कि बिहार के लोग गरीब हो सकते हैं लेकिन परीश्रमी हैं। बंगाल को बनाने में हमारी अहम भूमिका रही। तृणमूल कांग्रेस के विधायक का बयान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। राजद प्रवक्‍ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्‍होंने बयान सुना नहीं है लेकिन ऐसा बोला तो यह बयान गलत है। यह निंदनीय है। बिहार अगर नहीं है तो देश में कामगार नहीं मिलेंगे। माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि बिहारी होने पर गर्व है, वे गलत बोल रहे हैं उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a review