एक शाम देश के नाम मेंदेशभक्ति गीतों की सजी महफिल

*एक शाम देश के नाम में
देशभक्ति गीतों की सजी महफिल
*गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी  आपकी आवाज
*छुरा- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर के संगीत प्रेमियों द्वारा गठित संस्था म्यूजिक ग्रुप द्वारा नगर पंचायत के सहयोग से नगर पंचायत के सम्मुख मंच पर एक शाम देश के नाम म्यूजिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता अतिथि के रुप में खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, रिंकू सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत, सलीम मेमन एल्डरमैन नगर पंचायत, सचित साहू सीएमओ नगर पंचायत, डॉक्टर आनंद गुप्ता, विनोद देवांगन मंचासीन हुए। सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां भारती के तैलचित्र की पूजा अर्चना की गई पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत म्यूजिक ग्रुप के सदस्यों व नगरवासियों द्वारा किया गया। खोमन चंद्राकार ने कहा कि नगर में साहित्य के क्षेत्र के साथ साथ संगीत के क्षेत्र में भी नई उपलब्धि हासिल की जा रही है विभिन्न क्षेत्रों में इस नगर ने अपनी पहचान व प्रतिष्ठा हासिल करने में सफलता पाई है। देश में इस बार नए संशोधित नीति के तहत घर-घर तिरंगा फहरा है जिससे जन-जन तक राष्ट्रप्रेम उमड़ा है।सलीम मेमन ने कहा कि नगर के नये प्रतिभाओं से रुबरु होने का अवसर मिला है इसी प्रकार आसपास के गाँवों में भी छिपी प्रतिभाओं को म्यूजिक ग्रुप में जोड़ने व आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाये। उद्बोधन पश्चात छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी के धार से आज की शाम देश के नाम संगीतमय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम डा आनंद गुप्ता ने कर चले हम फिदा जानो तन साथियों गाकर देश के महापुरुषों को नमन किया।पंकज गुप्ता ने तेरे मिट्टी में मिल जाँवा गाकर मातृभूमि का वंदन किया।नेमिचंद यादव ने हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है गीत सुनाकर श्रोताओं में समा बाँधा।विनोद कुमारदेवांगन ने है प्रीत जहां की रीत सदा गाकर अमृत महोत्सव में भारत महिमा का बखान किया।दिनेश मरकाम ने जिस देश में गंगा रहता है की प्रस्तुति दी।भूपेंद्र देवदास ने जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गाकर एक शाम देश के नाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।मंगलमूर्ति सोनी और ऋषि साहू की युगल जोड़ी ने संदेशे आते हैं को जोशीले अंदाज में पेश किया नारायण साहू ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन गाकर तालियां बटोरी। रीझे यादव ने तिरंगा के शान में मेरी आन तिरंगा है गीत प्रस्तुत किए।जागेश्वर ध्रुव ने छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत मय छत्तीसगढ़िया आँव गा की प्रस्तुति देकर आजादी पर्व में अपना योगदान दिया।विनोद देवांगन और पंकज गुप्ता की जोड़ी ने जलवा जलवा गीत गाकर नया जोश भरा। हेल्पिंग हैंड ग्रुप के गठन,उद्देश्य, कार्यों और उसमें जुड़ने सहयोग करने के विषय में मोहनी गोस्वामी ने जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू समय, देवेंद्र कुमार सिन्हा, मोहनी गोस्वामी ने किया।म्यूजिक ग्रुप की ओर से विनोद देवांगन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड ग्रुप एवं म्यूजिक ग्रुप के लक्की मेमन, अमिताभ जैन, चितरंजन चंद्राकर, प्रमोद ध्रुव, गोपाल सोनी, ओमप्रभा साहू, श्यामा नेताम,मीनू देवदास, पुखराज ठाकुर, आनंद सारस्वत, अविनाश शर्मा, अरशद आलम, रामकरण त्रिवेदी, विमल पुरोहित तरुण वर्मा, ललित वर्मा, संतोष सचदेव, सुरेश साहू के साथ साथ पोषन लाल वर्मा, मनहरण पटेल, टंकेश्वर मरकाम, दीनदयाल टंडन,दीलिप साहू, प्रवीण पांडा,  सहित बड़ी संख्या में नगर के संगीत प्रेमी, व्यापारी, कर्मचारी, नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button