टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 25 अगस्त 2022 से

बिलासपुर – 01 अगस्त 2022 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है इसी कड़ी में टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर के मध्य दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 25 अगस्त 2022 से तथा गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस दिनांक 26 अगस्त 2022 से प्रतिदिन चलेगीगाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस टाटानगर से प्रतिदिन 19.45 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन प्रातः 06.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी

[img-slider id="274450"]
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रतिदिन शाम 18.50 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन प्रातः 05.05 बजे टाटानगर पहुंचेगी इस एक्सप्रेस ट्रेन में 02 जीएसएलआरडी, 08 सामान्य, 01 स्लीपर सहित कुल 11 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button