अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

विधायक ने की सात विकास कार्यों का भूमिपूजन…लोदाम क्षेत्र में आई विकास की बयार जशपुरिहा विधायक विनय भगत ने जीता ग्रामीणों का दिल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर:- जशपुर के यशस्वी युवा संवेदनशील विधायक श्री विनय भगत लगातार क्षेत्र के दौरे में हैं और लोगों की सुख दुःख में सहभागिता निभा रहे हैं ऐसा पहला विधायक मिला है जशपुर को जो जब ग्रामीण किसी चीज की मांग कर देता है तो तत्काल ही उनकी मांग को पूरा कर देता है, विकास पुरुष जनसेवक के नाम पर जाने जाते हैं विधायक विनय भगत, वहीं विधायक श्री भगत जब लोदाम क्षेत्र के तीन पंचायत तो उन्होंने सर्वप्रथम साईं टाँगरटोली पहुंचकर ग्रामीणों से किया वादा को निभाते हुए 10 लाख रुपये की सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन कर ग्रामीणों का दिल जीत लिया। साथ ही मोहल्ले के गली में लोगों के साथ घूमकर वहां की स्थानीय समस्याओं से भी रूबरू हुए। ततपश्चात ग्राम पंचायत पोड़ी में हुवा विधायक का आगमन वहीं ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों के साथ जशपुरिहा संस्कृति के साथ विधायक विनय भगत का जबरदस्त उत्साह के साथ स्वागत में लीन हो गए वहीं विधायक विनय भगत ने यहां चार विकास कार्य का भूमिपूजन कर पंचायत के सभी मोहल्ले वासियों से किया वादा पूरा किया, साथ ही लोदाम, भट्ठी टोली, खिखिर टोली एवं कुल्डा नृत्य दल महिलाओं को 10-10 हजार रुपये जनसम्पर्क निधि से दी नन्हें मुन्हें बच्चों को अपने हाथों से टॉफी और रंगीन पैन देकर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किये। उसके बाद विधायक श्री विनय भगत का काफिला पहुंचा ग्राम पंचायत लोदाम वहां की महिलाएं विधायक की स्वागत के लिए बड़े ही उत्सुक थे जैसे ही विधायक पहुंचे आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार उनका स्वागत कर उन्हें नाचते गाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए उनका स्वागत देख विधायक विनय भगत लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे वहीं अलग अलग पारा में उन्होंने दो विकास कार्य की भूमिपूजन की एक चबूतरा निर्माण कार्य और दूसरा कार्य रंगमंच के लिए विधिवत भूमिपूजन कर ग्राम वासियों का दिल जीता। वहीं ग्रामीणों के ऐतिहासिक स्वागत को देखते हुए कार्यक्रम के अंत मे विधायक ग्रामीणों के साथ झूमते भी नजर आए।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button