एनएसयूआई महासचिव राकेश पाण्डेय और उनकी टीम द्रारा रायपुर में किया शक्ति प्रदर्शन

रायगढ़। कांग्रेस nsui महासचिव और युवा नेता राकेश पाण्डेय की अगुवाई में रायपुर में हुआ शक्ति प्रदर्शन, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के रायपुर आगमन पर किया जोरदार स्वागत।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां प्रदेश भर के युवा नेताओ ने अपने अपने तरीक़े से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया,इसी स्वागत कार्यक्रम में रायगढ़ के सैकड़ों युवा राकेश पाण्डेय की अगुवाई में बस, ट्रैन,चार चक्का वाहनों से रायपुर कूच किए और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एयरपोर्ट रोड पर शानदार स्वागत किये।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उस्मान बेग,पार्षद आरिफ हुसैन, जिला शहर कांग्रेस के महामंत्री सौरभ अग्रवाल,अनुराग गुप्ता,कौशल मैत्री,अभिषेक चौहान,आरिफ अहमद,नितिन पाणिग्रही,उमेश साव,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a review