एनटीपीसी लारा दुर्घटना में हुई युवक की मौत,विधायक प्रकाश नायक मिले परिजनों से

2 Min Read

रायगढ़।ज़िले के पुसौर क्षेत्र में स्थापित एनटीपीसी लारा में गुरुवार की रात हुई दुर्घटना में वहाँ कार्यरत एक युवक मौत हो गई।इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुसौर क्षेत्र के दौरे पर निकले रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने ग्राम छपोरा में मृतक के परिजनों से मुलाकात की।यहाँ उसके मामा परिवार ने विधायक को उक्त घटना के संबंध में बताया जिस पर विधायक ने संवेदना व्यक्त की।उन्होंने यह भी कहा कि घटना बहुत ही दुखद है।मुझे आज यहां आने पर इसकी जानकारी मिली जिससें मैं आपके यहाँ पहुँचा हूँ।उन्होंने कहा कि शासन से यथा संभव परिवार के लिए जो मदद हो सकेगा उसके लिए जरूर प्रयास करेंगे।विधायक ने इस दौरान पुसौर हॉस्पिटल के चिकित्सकों से चर्चा कर मृतक के पोस्टमार्टम तथा पुलिस विभाग से पंचनामा व अन्य संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि ग्राम छपोरा का रहने वाला सोमनाथ भोय छपोरा में अपने मामा घर में रहते हुए एनटीपीसी लारा में काम करता था।गुरुवार की रात वहाँ हुए इस दर्दनाक घटना को लेकर गांव में शोक की लहर व्याप्त है।मृतक की परिजनों से मुलाकात करने गए विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि रोहित पटेल,हेमलाल साव,किरण पंडा,मुन्ना डनसेना सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment