न्यूज़

एफआईआर दर्ज हो -विक्रम उसेंडी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू-29.5.22

हमनाम के खाते से डुप्लीकेट पास बुक बना कर फर्जीवाड़ा करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष और धान केंद्र में किसानों के खाते से पैसा निकालने वाले केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज हो -विक्रम उसेंडी

पखांजुर–
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा फर्जीवाड़ा कर अन्य के खाते से राशि आहरण करने के मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी ने बयान जारी कर इस मामले में डाक विभाग को मामला पुलिस को सौपने की मांग की। उन्हानें कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर भ्रष्टाचार में लगे हुए है और इन्हें क्षेत्र के विधायक का संरक्षण प्राप्त है जिस कारण इन पर प्रशासन ठोस कायर्वाही नहीं कर रहा। बांदे क्षेत्र के मनोज बढ़ाई कथित विधायक पुत्र द्वारा इसी प्रकार किसानों के खाते में फर्जीवाड़ा कर उनके धान का पैसा निकाल लिया गया और गोठान के लिए शासन की ओर से आई राशि तक डकार ली।

पखांजूर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने तो और दो कदम आऐ बढ़ते हुए अपने हमनाम की डुप्लीकेट पास बुक बना फर्जीवाड़ा किया और कापसी क्षेत्र के भी एक कांग्रेसी कार्यकर्ता कुछ माह पहले ही नशीली दबाई बेचते रंगे हाथ पकड़ाया था। उन्होनें बताया की कांग्रेस कार्यकर्ता पैसे के लिए किसी भी हद तक भ्रष्टाचार कर सकते है और इन सभी को विधायक का संरक्षण प्राप्त है जिस कारण प्रशासन के दबाव पर इन पर कायर्वाही नहीं कर रहा है। विक्रमदेव उसेंडी ने तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए कहा है कि कार्यवाही नही होने पर उनके नेतृत्व में भाजपा शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी ।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button