
दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद जी करेंगे बेमेतरा के सुख समृद्धि के लिए सामूहिक यज्ञ
बेमेतरा : दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद जी द्वारा बेमेतरा नगर के लिए चतुर्दिश सुख शांति समृद्धि के लिए बेमेतरा ह्रदय स्थल मंडी प्रांगण पर श्री रुद्र यज्ञ का आयोजन एवं श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ 7 दिसम्बर से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है मंडी प्रांगण में उपस्थित समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों से चर्चा में कहा कि बेमेतरा की पावन धरा मां भद्रकाली जी के पुण्य भूमि पर दशकों से कोई सामूहिक यज्ञ का आयोजन नहीं किया गया है।
इसलिए बेमेतरा के धार्मिक प्रेमी सज्जन, सभी समाज के बंधु वर्ग समस्त नागरिक भाई बहन के सहयोग से यह पावन श्री रुद्र यज्ञ और भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर के सभी नागरिक सभी वर्ग व्यापारी, कर्मचारी ,किसान, मजदूर सभी वर्ग लोगों के सहयोग की अपेक्षा के साथ सहयोग की अभिलाषा रखते हैं।
स्वामी जी ने कहा कई जन्मों के पुण्य से ही यज्ञ में शामिल होने का गौरव प्राप्त होता है। कितने भी जप, तप, धर्म, कर्म ,तीर्थ यात्रा करो बिना यज्ञ होम आहुति के देव प्रसन्न नहीं होते यज्ञ के द्वारा ही देवता पुष्ट होकर मनुष्य को अपनी कृपा प्रदान करते हैं।भारतीय प्राचीन सनातन धर्म में यज्ञ का बहुत महत्व है महाराज दशरथ के द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ विश्वामित्र जी के द्वारा जन कल्याण यज्ञ जिसकी रक्षा के लिए भगवान श्री राम लक्ष्मण जी के साथ स्वयं उपस्थित रहे।बड़े बड़े राजा महाराजा सम्राट बिना यज्ञ के चक्रवर्ती राजा नहीं कहलाते थे, अश्वमेध यज्ञ राजसूय यज्ञ वाजपेय यज्ञ , मिश्र यज्ञ ,देव यज्ञ, भूत यज्ञ जैसे बहुत से यज्ञ वैदिक विधि विधान से संपूर्ण कराए जाते रहे हैं।बिना यज्ञ होम के हर वैदिक कार्य अधूरा माना जाता है। आज के समय में भी सत्यनारायण जी की कथा गरीब से गरीब आदमी कराता है जिसमें एक हवन के द्वारा ही पूजन समाप्त किया जाता है।विवाह में भी अग्नि वेदी पर हवन पश्चात ही फेरे लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा बिना यज्ञ से जीवन में सुख शांति नहीं हो सकती।
ईश्वर की असीम अनुकंपा से ही यज्ञ का आयोजन हो सकता है जब तक दैवीय कृपा न हो तब तक यज्ञ अनुष्ठान नहीं किया जा सकता जिसके लिए सभी नागरिक सभी समाज सभी वर्ग के सहयोग की प्रबल आवश्यकता है एवं उपस्थिति अनुकरणीय है।
उन्होंने धार्मिक अपील किया कि सभी नागरिक इस यज्ञ में उपस्थित होकर स्वयं एवं नगर की सुख शांति के लिए अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
दंडी स्वामी ने कहा यह यज्ञ बेमेतरा के समस्त नागरिकों का आयोजन है इस यज्ञ के लिए यजमान के रूप में कोई भी समाज का व्यक्ति सपत्नीक हो सकता है इसके लिए अपना नाम दर्ज करा सकते है।
आज की बैठक में आशीष छाबड़ा, लेखमणि पाण्डेय,शत्रुघ्न साहू,नंदकिशोर पाण्डेय ,देवराम साहू,संजीव तिवारी,गजानंद शर्मा,जितेंद्र शुक्ला,पुखराज पटेल,अजय दुबे,मोनू दुबे,राजू शर्मा,सतीश कसार,दीपक पाण्डेय,अनिल मिश्रा, भरत मिश्रा,महेंद्र गुप्ता,अभन्न वर्मा सहित काफी संख्या में धर्म प्रेमी सज्जन उपस्थित रहे।