
एलॅन्स पब्लिक स्कूल को दिया गया विजेता सम्मान
दिनेश दुबे
आप की आवाज
एलॅन्स पब्लिक स्कूल को दिया गया विजेता सम्मान
बेमेतरा : आज एलॅन्स पब्लिक स्कूल के प्रागंण में प्रार्थना सभा के दौरान जिला नोडल अधिकारी संजय मोटवानी, स्वच्छ भारत अभियान तथा जिला समन्वयक सौरभ मिश्रा के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत होता के द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा बांसुरी वादन कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
विगत वर्ष नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन 1 सी.जी. प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से चलाने हेतु बहुतायत स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें एलॅन्स पब्लिक स्कूल को 1. स्वच्छ नवाचार में प्रथम स्थान, 2. स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शक, 3. संगवारी नाचा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. शिवानी वर्मा ने ड्राइंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में एलॅन्स पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय का नाम भी गौरान्वित किया है। मुख्य अतिथियों ने अपने करकमलों के द्वारा प्राचार्य महोदय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
सत्र 2021-22 में हो रहे नगर पालिका चुनाव की जानकारी देते हुए ’’बढ़ाए कदम, दिखाए वोट का दम’’ का नारा लगाते हुए श्री संजय मोटवानी ने विद्यार्थियों को वोट देने हेतु प्रेरित किया।
स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा ने कहा कि ’’वोट देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य ही नहीं अधिकार भी है। जिसका उन्हें पूर्णतः निर्वहन करना है। साथ ही स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।’’
प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता ने अपने उद्धबोधन में कहा कि ’’संसार में अनेक प्रकार की शासन व्यवस्थाएँ प्रचलित है उनमें लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था का नाम है जिसमें जनता के हित के लिए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि सारी व्यवस्था का संचालन किया करते है। हमारा देश लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी है इसे मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट एक सुयोग्य व्यक्ति को देना चाहिए। ’’लोकतंत्र का मान करे, शत प्रतिशत मतदान करे’’ का संदेश देते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।’’
उक्त कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर पुष्कल अरोरा, स्कूल प्रशासक सुनील शर्मा, शिक्षक – शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
