एलॅन्स पब्लिक स्कूल बेमेतरा में योग शिविर संपन्न

दिनेश दुबे @आप की आवाज

बेमेतरा – एलॅन्स पब्लिक स्कूल बेमेतरा एवं पतंजलि युवा भारत भिलाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 2 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित वर्चुअल योग शिविर जयन्त भारती, प्रमुख पतंजलि युवा भारत, छत्तीसगढ़, शैलेन्द्र विशी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन, तामेश्वर प्रसाद, श्रीमती संघमित्रा साहू, श्रीमती पूर्वी वर्मा ,योग ट्रेनर भिलाई के सुखद सानिध्य में संपन्न हुआ।
शिविर को संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा ने कहा कि ” योग हम मानव के जीवन के लिए वरदान है। इसके अभाव में जीवन नीरस, थकाऊ एवं बोझिल लगने लगता है। अतः प्रत्येक मनुष्य को अपने दैनिक जीवन की शुरूआत प्रातः कालीन सैर तथा योग से करना चाहिए और दिनभर के क्रिया कलापों के बीच समय निकाल कर ध्यान का भी आनंद लेना चाहिए। जिससे हमारी शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बना रहता है, वहीं आध्यात्मिक उत्थान का यह एक सुगम माध्यम भी है।”
प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता ने कहा कि ” प्राचीन काल से भारत प्राकृतिक जीवन शैली का हिमायती और पक्षधर रहा है। जिसका प्रमाण हमें वेद, उपनिषद एवं पुराणों में मिल जाते हैं। ऋषि-मुनि वन-पर्वत के गुफा कंदराओं में योग- तपस्या किया करते थे। तभी वे ज्ञान- विज्ञान के क्षेत्र में विकसित मस्तिष्क का परिचय देकर प्राचीन अनुसंधान को अंजाम दिए जो कि वर्तमान में आधुनिक आविष्कारों का आधार स्तंभ साबित हो रहा है।”
इसके पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात योगाचार्यों द्वारा वर्चुअल रुप से विभिन्न योगासनों- अष्टांग योग तथा प्राणायाम के लाभ को बताते हुए, करके दिखाया फिर शिविर में जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों से सभी आसनों को कराया गया।
प्रति दिन एलॅन्स परिसर में योग शिविर का संचालन, ट्रेनर अरूण पाल के नेतृत्व में हुआ। शिविर से लाभान्वित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में बहुत उत्साह है।वे इस तरह के आयोजन का भरपूर आनंद लेने एवं अनवरत होते रहने की इच्छा प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button