
दिनेश दुबे
आप की आवाज
एलॅन्स पब्लिक स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रेरणात्मक कार्यक्रम
बेमेतरा : एलॅन्स पब्लिक स्कूल बेमेतरा में विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया कि दिव्यांगता कोई कमजोरी या मजबूरी नहीं बल्कि ईश्वर प्रदत्त विशेषज्ञता है।
स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा ने कहा कि ’’दिव्यांग दिवस का उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। मगर आज के समय में भी अधिकतर लोगो को तो इस बात का भी पता नही होता है कि हमारे घर के आस पास कितने दिव्यांग रहते हैं, उन्हे समाज में बराबरी का अधिकार मिल रहा है कि नहीं। यह एक कड़वी सच्चाई है कि वे आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए दूसरों पर आश्रित है। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। क्योंकि शारीरिक अभावों को यदि प्रेरणा बना लिया जाए तो दिव्यांगता व्यक्तित्व विकास में सहायक हो जाती है। यदि सोच सही रखा जाए तो अभाव भी विशेषता बन जाते है।’’
प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता ने कहा कि ’’आज दिव्यांगों के प्रति समाज के दृष्टि कोण को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। तभी वे सामान्य जनां की तरह विकास की मुख्य धारा से जुड़कर समाज के निर्माण में सशक्त भूमिका निभाएंगे। फिर वह दिन दूर नही जब ब्रिटेन के वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और अमेरिका की हेलेन एडमस केलर की तरह शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद हमारे देश के लोग भी मानव कल्याणार्थ महान कार्य करके देश दुनिया में अपनी विजय पताका फराएंगे। ईश्वर का नियम है कि एक द्वार बंद होता है तो दूसरा द्वार खोल देते हैं। बस व्यक्ति को धैर्य और हिम्मत के साथ जुटे रहना होता है। आगे – आगे रास्ता खूद ब खूद दृष्टिगोचर होने लगता है। दिव्यांगता शारीरिक अथवा मानसिक हो सकती है। किन्तु सबसे बड़ी दिव्यांगता हमारे समाज की उस सोच में है जो दिव्यांग जनों से हीन भाव रखती है। जिसके कारण एक असक्षम व्यक्ति असहज महसूस करता है।’’
इसके पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात आकृति दास के द्वारा पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दिव्यांग दिवस को भंली भांति पूर्वक रेखांकित किया गया। फिर बाल कलाकारों ने लघु नाटिका, मोक पार्लियामेन्ट के प्रस्तुति कर दर्शकों के मन में दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति जगाने का सफल प्रयास किया गया। जिसमें कक्षा नवमीं से कृष्णा अग्रवाल, राजीव, किसन नेताम, मेहूल, श्रेयांस, प्रेरणा, अंजली, मेहुल देवागंन, अदीति, हिमानी, नूपूर, विवेक, राहूल एवं कक्षा ग्यारहवीं से श्रेया, खूशी ने शानदार प्रदर्शन किए।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर पुष्कल अरोरा, स्कूल प्रशासक सुनिल शर्मा, एस. राणा, संदीप कुमार, शिक्षक – शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




