कांकेर: कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपदा को अवसर बनाने में लगे हुए हैं। मौके का फायदा उठाते हुए कुछ व्यापारी राशन सहित अन्य सामानों की मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायतें कांकेर जिले से भी सामने आ रही थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सामानों की कीमत तय की है।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान कतिपय व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं / खाद्य सामग्रियों के दरों में वृद्धि कर विक्रय किये जाने के संबंध में समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही है। अतः इस आदेश के माध्यम से जिला उत्तर बस्तर काकेर हेतु खाद्य सामग्री / वस्तुओं की फुटकर दर निर्धारण किया जा रहा है। जिन सामग्रियों का उल्लेख सूची में नहीं है उनका विक्रय किसी भी स्थिति में M.R.P. से अधिक मूल्य में नहीं किया जाये। अगर कोई दुकानदार / वेन्डर उक्त निर्धारित दर या ऐसे दर जिसका उल्लेख इस सूची में नहीं है को सामान्य से अधिक दर पर विक्रय करते पाया जाता है तो उनके दुकान को तत्काल सीलबंद करते हुए सामग्री जब्ती की जावेगी साथ ही क्षेत्र से संबंधित थाने में प्रतिष्ठान प्रमुख के विरुद्ध प्राथमिकी सूचना भी दर्ज किया जायेगा।
वर्णित सामग्रियों का मूल्य निर्धारण फुटकर थोक किराना व्यापारी संघ आदि से वार्ता कर पैकेजिंग / विक्रय हेतु दर निर्धारित किया गया है। संबंधित दुकानदार उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक पर क्रय-विक्रय नहीं करेंगे आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक अधिनियम 1955 / आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा केंद्रीय बजट- चुम्मन साहू
12 hours ago
नन्ही गायिका अरुणिमा शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता
13 hours ago
तेलीकोट में माघ पूर्णिमा पर सात्विक यज्ञ, चौका आरती और सामूहिक उत्सव का भव्य समागम
1 day ago
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
2 days ago
तामनार जनसुनवाई निरस्त, फिर भी लोगों का विरोध बरकरार
2 days ago
एक ही परिवार की तीन बेटियों का शासकीय सेवाओं में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण
2 days ago
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश…. 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध
2 days ago
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच….. जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ शुरू, 3 फरवरी तक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन
3 days ago
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
5 days ago
यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह सख्त…. नशे में वाहन चलाने वालों पर शून्य सहनशीलता