
दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
एलॅन्स स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बेमेतरा – एलॅन्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के शुभ अवसर पर इसके महत्व को रेखांकित करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा ने कहा कि ’’बालिकाओं को लेकर चारों तरफ सोच बदल रहा है। इस जज्बे ने नए संकल्प और अवसरों के द्वार खोले हैं। आज देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। देश की गौरव भारत की हर बेटियाँ बधाई के पात्र हैं। बालिका दिवस का उद्देश्य लड़कियों में जागरूकता लाना तथा माता पिता व समाज के मानसिकता में बदलाव तथा सकरात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित करना है।’’
प्राचार्य डॉ सत्यजीत होता ने कहा कि ’’समाज के निर्माण में महिलाओं का समान योगदान है। इसमें कोई कमतर नहीं। परिवार के उत्थान में नारियों का अह्म भूमिका होती है। अतः इनकी स्वास्थ्य की देखभाल व सुरक्षा करना बहुत जरूरी है, क्यांकि वही समाज की मुख्य धुरी हैं। जिसके इर्द गिर्द समाज की सारी रीति रिवाज व रस्में केन्द्रित होती है। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना तथा उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति सतर्कता अनिवार्य है। लड़कियों की साक्षरता दर में कमी ,कन्या भू्रण हत्या, एक घिनौना अपराध है। यह सब लैगिंक असमानता का दुष्परिणाम है। महिलाओं को अपने घरों, कार्यस्थलों और दैनिक जीवन में कई प्रकार के भेद भाव का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा शिक्षा में बराबरी का अधिकार देकर उनकी दशा व दिशा को बदला जा सकता है। भारत सरकार की योजना बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की सार्थकता तभी है जब नारी पूर्ण शिक्षित होकर आत्म निर्भरता के साथ समाज में मजबूती के साथ कदम रखेगी।’’
इसके पूर्व शिक्षक रविशेखर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुनने, लिखने, पढ़ने फिर बोलने का प्रयास करने हेतु प्रेरित किए। शिक्षिका श्रीमति पुष्पलता पटले ने नारी के महत्ता पर काव्य पाठ किया। तत्पश्चात छात्रा श्रेया गुप्ता, रितु लहरे, छात्र मधुरेश (कक्षा 11वी) ने भी बालिका दिवस एवं शिक्षा की उपयोगिता पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 6वी से 8वी तक के बालिकाओं ने नारियों पर हो रहे अत्याचार को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संचालन फालगुनी (कक्षा 11वी) ने किया।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर पुष्कल अरोरा, स्कूल प्रशासक सुनील शर्मा, शिक्षक – शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
