
माता की तस्वीर पर अध्यक्ष महोदया प्रीति सिंह और सदस्यों ने पूजा अर्चना कर गरबा नृत्य की शुभारंभ किया.

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा शहर के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक के नील मैदान कॉलोनी में इस वर्ष दुर्गा उत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा हैं….इस वर्ष दूसरी बार गरबा नृत्य का आयोजन किया गया हैं….उक्त कार्यक्रम कॉलोनी में होने के कारण माहौल बिल्कुल पारिवारिक बना हुआ हैं सभी कॉलोनीवासी बढ़चढ़कर अपनी अपनी सहभागिता निभा रहें हैं….बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए भी रंगोली एवं फैंसीड्रेस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये गए हैं, दुर्गा अष्टमी के दिन कोरबा सृष्टि महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई…जिनका स्वागत पूरे कालोनीवासियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया,स्वागत भाषण जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री गणेश कुलदीप ने दिया एवं साथ ही साथ कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया । मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति को एवं पूरे एसईसीएल नील मैदान कॉलोनी वासियों की प्रशंसा करतें हुए पारिवारिक माहौल में मनाए जा रहें उत्सव की जमकर प्रशंसा की एवं सभी को बधाई देते हुए उन्होंने मातारानी से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करनें की मंगलकामना की…कॉलोनी की समस्याओं के सम्बंध में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कॉलोनी की समस्याओं को दूर करनें का प्रयास किया जाएगा….संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि प्रीति से ने कालोनीवासियों के साथ शानदार गरबा नृत्य का आनंद लिए कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने सृष्टि महिला मंडल के सदस्य भी पहुँची थी…उनके सभी सदस्यों ने भी गरबा नृत्य का आनंद लिया….जिनका कॉलोनी वासियों की ओर से सभी का स्वागत किया गया, नील मैदान गरबा एवं दशहरा उत्सव समिति की ओर से सृष्टि महिला मंडल के अध्यक्ष प्रीति सिंह के द्वारा प्रतिभागियों किरण,सैली,सुमिका,
जस्सी,हेमलता,नियती,सुमंगी,
मंयक,शेखर,साधना कर्ष,चीकू,
वितेश सुक्ला,प्रिति,प्रियांशु,
गुनगुन और रेनु को गिफ्ट वितरण किया गया।

रौनित कुलदीप(अध्यक्ष)
करमेद सिंह(सयोजक)
राजेश यादव(उपाध्यक्ष)
गोलू टंडन(सचिव)
गजेन्द्र कश्यप(कोषाध्यक्ष सदस्य
भरत कर्ष,गोपी सिंह,संजय कुमार,शयाम बघेल, मनीश बघेल
,गुलसन विश्वकर्मा, विजय साहु,जय टोप्पो,उमेश कवर, सुमित टोप्पो,चंद्रकुमार कर्ष
,मनोज कर्ष, नियोगि कर्ष, तेजेन्द्र कर्ष,सत्यप्रकाश कवर,दिलहरन निषाद,मितलेश निराला, हेप्पी, बाबा भाई,अनिल साहु,साजित टोप्पो,राजू कश्यप,निकेश कर्ष,
अविनाश खंडे,दीपक निषाद,रवि चौहान,मोनु सिंह महिला सदस्य
जयंती सिंह,ख्याति सिंह,सरिता कवर,पुष्पा कुलदीप, गीता कुलदीप,योगेशवरि बाई,कविता टंडन,ममता सिंह,उमा बंजारे,कविता सिंह और प्रेमा कर्ष के अलावा बड़ी संख्या में सुभाष ब्लॉक कॉलोनी एवं नगरवासी शामिल थे…कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष (श्री गणेश कुलदीप) जी के द्वारा किया गया ।



