छत्तीसगढ़न्यूज़

एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने कार्यालय खुलते ही किया आकस्मिक निरीक्षण

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


*• शासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुचने वाले अधिकारी/कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस हुआ जारी।*
*• शासन द्वारा निर्धारित समय पर कार्यालय पहुचने दी अधिकारी/कर्मचारियों को समझाईस।*
*• लंबित शिकायत / जांच, वारंट, बिल व वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत एवं पत्रों की शीघ्र निकाल करने दिये निर्देश।*
बेमेतरा=आज दिनांक 22.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर कार्यालय नहीं पहुचने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया तथा शासन द्वारा निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से जिला पुलिस कार्यालय पहुचने अधिकारी / कर्मचारियों को समझाईस दिया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को शाखा के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा कार्यालय के शाखाओं में लंबित शिकायत / जांच, लंबित स्थायी/गिरफ्तारी, संमस वारंट, लंबित मोटर वारंट, मेडिकल बिल, यात्राभत्ता, सिक, अवकाश, गैरहाजिर प्रकरण, माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त जवाबदावा, लंबित गुम इंसान, लंबित पेंशन एवं अन्य, निर्माण कायों, फर्मो से प्राप्त लंबित बिल आहरण/भुगतान करने, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/पत्रों एवं शाखाओ में विभागीय पेंडिग शिकायत जांच व पत्रों की शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तथा समस्त शाखा प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/जांच एवं पत्रों का अवलोकन कर सही समय पर जानकारी भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेनो अजय कुमार देवांगन, एसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित पुलिस कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button