ए व्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल में चिंतन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

किरंदुल, आपकी आवाज सीजी : डी ए व्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल के भारत स्काउट एवं गाइड इकाई द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2025, रविवार को विद्यालय सभागार में स्काउटिंग के संस्थापक Robert Stephenson Smyth Baden-Powell का जन्मदिवस चिंतन दिवस

[img-slider id="274450"]
के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य  एस. के. श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर तथा लॉर्ड बेडन पावेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब एवं बुलबुल के बच्चों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की स्थापना के उद्देश्य, सिद्धांतों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इससे होने वाले नैतिक, सामाजिक एवं शारीरिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।
रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गाइड कैप्टन अनामिका एक्का, स्काउट कैप्टन नारायण प्रसाद, कब मास्टर राकेश कुमार,संगीत शिक्षिका अर्चना बघेल, श्री दिनेश कुमार यादव एवं लिपिक सुश्री तमन्ना नारंगे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव ने सभी को चिंतन दिवस की बधाई देते हुए स्काउट-गाइड के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय सभागार में संपन्न यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button