देश विदेश

दिल्ली दौड़े मरकाम : ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में हुए शामिल

रायपुर। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सारे काम छोड़कर दिल्ली में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। पीसीसी चीफ अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर धरना भी दिया। मरकाम इससे पहले भी लगातार ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार को इस पर घेर भी रहे हैं। मंगलवार को ही मरकाम ने राहुल गांधी की पेशी को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि, भाजपा की पिट्ठू बनकर ईडी काम कर रही है। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। दरअसल नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी धन शोधन के मामले में ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के कई बड़े नेता, ईडी कार्यालय के बाहर दो-तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता समेत सीएम भूपेश बघेल भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली पुलिस और उनके सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई और सीएम को हिरासत में भी लिया गया था। वहीं आज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button